गंगापार, फरवरी 28 -- बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को तहसील प्रांगण में एक बैठक करेंगे। यह जानकारी श्रमिक नेता राम प्रताप पांडेय ने दी। कहा कि बैठक में पेंशन बृद्धि, अंशदान निकासी, भविष्य निधि सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। श्रमिक नेता ने सभी श्रमिकों से बैठक में उपस्थित रहने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...