हाथरस, मई 21 -- सिकंदराराऊ। पंत चौराहा के समीप स्थित बंद चौधरी पेट्रोल पंप पर लगी दीवार को अवैध बताते हुए एसडीम तथा कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में पीडब्लूडी के ऐई द्वारा बुलडोजर से तुडबाया गया। जानकारी के अनुसार एसडीएम संजय कुमार कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस बल व राजस्व कर्मियों के साथ चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर जो दीवार लगाई गई है। वह विभाग की जमीन पर है इसके तीन मीटर अंदर तक पीडब्ल्यूडी की जमीन है। जिसको लेकर जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से लग रही दीवार को कुछ ही मिनट में ढहा दिया गया। यह भी पढ़ें- नगर के उत्तरी पटरी पर गरजा बुलडोजर, दर्जनों भवन ध्वस्त इस दौरान पंत चौराहे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...