पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने बाल विकास परियोजना श्रीनगर के आंगनबाड़ी केंद्र कोड 46, 47, 48, 49, 50, 68, 75, 93 के साथ ही साथ परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान केंद्र कोड संख्या 68 ,75 एवं 93 बन्द पाया गया। बन्द पाए गए केंद्र के संबंध में सीडीपीओ को सेविका पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्र पर होने वाले बच्चों की उपस्थिति, केन्द्र भवन परिसर की साफ-सफाई, सक्षम केन्द्र पर दी जानेवाली मूलभूत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत दी जाने वाले प्रथम गर्भवती एवं द्वितीय कन्या शिशु वाले माता को दी जाने वाली सशर्त राशि का लाभ की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। लंबित कार्यों को निर्धारित समय क...