बक्सर, जून 22 -- पेज तीन के लिए ------ राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा-मनोहरपुर मोड़ के समीप स्थित एक बंद पड़े पारचून दुकान से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि मनोहरपुर जाने वाले मार्ग के पास एक संदिग्ध स्थान पर अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान की घेराबंदी करते हुए तलाशी की। जांच के दौरान एक पुरानी बंद पारचून दुकान के अंदर से देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस गुमटी से हथियार बरामद हुआ है, वह बहुआरा गांव के एक व्यक्ति की है। पुलिस संभावित अपराधियों और हथियार तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...