संभल, जनवरी 30 -- चन्दौसी, संवाददाता। थाना बनियाठेर के गांव सराय सिकंदर में बुधवार की रात चोरों ने बंद पडे छह घरों को निशाना बनाया है। चोर इन घरों के ताले तोड़कर हजार रुपए के बर्तन कपड़े नगदी आदि चुरा ले गए। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर करना की जानकारी ली। गांव सराय सिकंदर निवासी हरिओम पुत्र रोशन, बदन सिंह पुत्र रामप्रसाद, शिशुपाल पुत्र दौजी, वीरपाल पुत्र रोशन, होराम पुत्र लटूरी, लल्लू सिंह पुत्र छुट्टन दिल्ली, पंजाब व मेरठ में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात चोरों ने इनके बंद पड़े मकान के मैन गेट व कमरों के ताले तोड़ लिए। चोर ताले तोड़कर पीतल के बर्तन, कीमती कपड़े, नगदी समेत हजारों की चोरी कर ले गए। शिशुपाल गुरुवार की सुबह अचानक गांव आ गया तो उसने अपने घर का ताला टूटा व संदूक खेत में पड़ा देखा तो उसे चोरी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.