महाराजगंज, अप्रैल 7 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े मदरसे को खोलने की मांग को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा।कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को खोलें जाने के लिए मांग की, जिसमें कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के मामले में बंद पड़े मदरसों को खोलने का आदेश हुआ था। इसको आधार बनाकर जनपद में अनुपालन कराने व बंद गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को खोलें जाने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि गरीब असहाय अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है तथा समाज पिछड़ता जा रहा है, जिसकी वजह से बाल मजदूरी की ओर समाज जा रहा है। इसको रोकना आवश्यक है। इसके हित में बंद पड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.