बंद पड़े मकान से जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी
रांची, जून 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड बसर टोली में रहने वाले सत्येंद्र कुमार नाग के बंद पड़े आवास से चोरों ने नगदी, सोना-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी के बाद चोर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। मामले में गृहस्वामी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक पिछले 28 मई को पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुलहुंडू के सतरंजी में पुत्री गुंजन के आवास पर गए हुए थे। वहां से लौटने पर उन्होंने पाया कि बाहर का गेट अंदर से बंद है। यह भी पढ़ें- सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी किसी तरह दरवाजा खोलकर जब सभी अंदर गए तो कमरे में रखे आलमारी व संदूक खुले हुए थे। छानबीन में सूचक ने पाया कि उनके मकान में चोरी हो गई है और चोर 15 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.