हरदोई, जून 10 -- कछौना। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार में बुधवार सुबह एक बंद पड़े मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी गुड्डन कश्यप के बंद पड़े मकान से सुबह अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में मकान के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। बताया गया कि मकान मालिक गुड्डन कश्यप और उनके परिवार के सदस्य चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य शहरों ...