मेरठ, मार्च 17 -- नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल डाला। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शास्त्रीनगर निवासी सकीब जफर पुत्र मोहम्मद कमर खां के अनुसार 11 मार्च को वह अपने परिवार के साथ बेटे आरिज के पास लखनऊ गए थे। 15 मार्च को जब घर लौटे तो देखा कि मकान में चोरी हो चुकी थी। चोर घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नौचंदी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...