मुंगेर, फरवरी 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समीप एक घर में चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 7 से 8 लाख रुपए मूल्य के सामनों की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मिलने पर हवेली खड़गपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर के मारवाड़ी टोला निवासी स्व. संजय मंडल की पत्नी मधुलता देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 02 फरवरी की शाम घर में ताला लगाकर अपने पुत्र अनिकेत मल्होत्रा के साथ अपने मायके मुंगेर के हसनपुर गई थी। 09 फरवरी को जब मैं अपने मारवाड़ी टोला स्थित घर पहुंची तो देखा कि मेरे घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। पुस्तैनी सोने चांदी के जेवर थे जिसे बेटे कि पढ़ाई के लिए संभाल कर रखा था: कमरे ने रखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.