कानपुर, अप्रैल 20 -- चकेरी, संवादताता। जाजमऊ के जेके कॉलोनी में चोरों ने टेनरीकर्मी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मूलरूप से नर्वल के शिशुपुर के निवासी जवाहरलाल वर्तमान में पत्नी विद्या देवी के साथ जेके कॉलोनी में रहते हैं। वह जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम करते हैं। शनिवार को वह पत्नी के साथ गांव गेहूं काटने के लिए गए थे। इसी दौरान चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व बक्से तोड़कर नकदी, जेवरात व अन्य सामान समेत करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- इंजीनियर समेत दो घरों में चोरों का धावा, लाखों का माल ले उड़े सोमवार को पड़ोसी ने जब जवाहरलाल के घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। जिसके बाद व...