कानपुर, जून 28 -- चकेरी, संवाददाता। मख्दूम नगर में चोरों ने सरकारी शिक्षक दंपति के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों के माल पार कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार अपने गांव बिल्हौर गया था। रविवार की शाम को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मूल रूप से बिल्हौर के सरोजनी नायडू नगर निवासी मोहम्मद रुहाब के अनुसार वह पत्नी शाहजहां, बेटा सरताज, बहू नसरीन, बेटी नेहा और अलशिफा के साथ मखदूम नगर में किराए के मकान में रहते हैं। रुहाब ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद सरताज फतेहपुर के खागा में सरकारी शिक्षक है, जबकि बहू नसरीन सरसौल के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह बीती 13 जून को पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक घर बिल्हौर गए थे। इस दौरान मकान बंद था।

घटना का पता चलना बीते गुरुवार को उनका ...