इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद पड़े फौजी के मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। थाना क्षेत्र के हरसौली गांव में केंद्रीय विद्यालय के सामने रहने वाले जितेंद्र कुमार तिवारी भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में असम में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं, जिसके कारण उनका मकान पिछले कुछ समय से बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। बताया गया कि 23 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे चोर मकान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.