बंद पड़े दो घरों से लाखों की संपत्ति उड़ायी
बिहारशरीफ, जून 21 -- हरनौत बाजार के नियामतपुर मोहल्ले की घटना हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के वार्ड संख्या 17, नियामतपुर मोहल्ला में शनिवार की रात चोरों ने बंद पड़े दो घरों से लाखों की संपत्ति उड़ा ली। चोरों ने डॉक्टर व शिक्षिका के सूने घर का ताला तोड़कर जेवर व अन्य सामान चुरा लिये। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सिर्फ एक घर से करीब 10 लाख की चोरी हुई है। दूसरे घर के लोगों के वापस लौटने पर चोरी गयी संपत्ति की जानकारी मिलेगी। यह भी पढ़ें- विद्युत मंत्रालय के अधिकारी समेत दो घरों में लाखों की चोरी पीड़ितों की जानकारी पीड़ित डॉ. जयवंत कुमार ने बताया कि वे नाइट ड्यूटी पर गये थे। बच्चे नानी के घर में हैं। सीढ़ी के सहार चोर छत पर चढ़ गये। वहां से घर में घुस गये। तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे सोने के हार, मंगलसूत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.