बंद पड़े डीप बोरिंग से निकली आग की लपटें, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हजारीबाग, मई 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड के अंबाजीत गांव स्थित बरवाटोला में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शिव शंकर भुईयां के घर के सामने बंद पड़े एक डीप बोरिंग से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना और प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल तक पहुंचा। बीडीओ ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अगले दिन तकनीकी टीम बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
तकनीकी टीम की कार्रवाई गुरुवार को बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में ओएनजीसी कोयलंग कैंप से तीन सदस्यीय तकनीकी टीम बुलायी गई, जिसने डीप बोरिंग से निकल रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.