बिहारशरीफ, मार्च 16 -- चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव में हुई घटना चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नैली गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाया। जेवर व नकदी समेत करीब 35 लाख रुपये की चोरी होने का अंदेशा है। चोरी की घटना सुधीर कुमार सिंह के घर में हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 20 भर सोने के जेवरात, दो लाख रुपये नकद व अन्य सामान चुरा लिये। चोरी गये जेवरों में तीन सोने की चेन, दो हार, पांच अंगूठी, दो जोड़ी बाली, चार नथिया, छह जोड़ी चांदी की पायल, 10 बिछिया व एक कमरधनी शामिल है। अधिकांश जेवर उनकी बहन की शादी के समय मिले थे। उन्हें घर में सुरक्षित रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के ल...