फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर धीरज नगर में बंद पड़े घर से लाखों रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पल्ला थाना पुलिस ने मकान मालिक प्रदीप दुबे की शिकायत पर मामला दर्ज करलिया है। पीड़ित व्यक्ति अपने परिवार के साथ 16 अप्रैल को ग्वालियर गया था।इस बीच चोर घर से चोरी कर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सेपता चला है कि घर के पास तीन युवक घूमते नजर आए थे। करीब 40 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...