एटा, मार्च 22 -- राजा का रामपुर। बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी, लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज, थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची। गृहस्वामी ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है। थाना राजा का रामपुर के गांव अंगदपुर निवासी रामसेवक पुत्र अनोखेलाल ने बताया कि वह किराना दुकान का कार्य करते हैं और किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सूरजमुखी, 6 वर्षीय नाती मौजूद थे। शनिवार रात को पत्नी, नाती गांव के ही दूसरे मकान में सोने चले गए और मकान में ताला लगा दिया। शनिवार रात को चोर घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में घुसकर नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पत्नी सूरजमुखी वापस मकान पर पहुंचीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.