बिहारशरीफ, मार्च 29 -- बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 30 लाख की संपत्ति चोरी दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में हुई घटना घर के पुरुष करते हैं नौकरी, महिलाएं गयीं थी बाहर मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी-जेवर उड़ाये फोटो : दीपनगर चोरी-दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में रविवार को घर में बिखरा सामान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। घर के पुरुष बाहर नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ महिलाएं रहती हैं। वे भी किसी काम से बाहर गयी हुई थी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का खुला दरवाजा देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। गृहस्वामी राजीव कुमार और अविनाश कुमार दोनों भाई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.