पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की। बैठक में बंद पड़े आधार किट को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्रों की उपलब्धता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) उदय प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधार सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नागरिकों का अब तक आधार नहीं बना है, उनकी सूची तैयार कर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। बैठक के दौरान प्रखंडों में आधार केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि पांडु प्रखंड में आधार से संबंधित कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.