बंद पड़ी जीएसटी फर्मो के नाम बिल काटती रही पंचायतें, दो सचिव सस्पेंड
एटा, मई 27 -- ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से भुगतान करने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। जिन फर्मों से आपूर्ति ली गई उन फर्मों ने रजिस्ट्रेशन से पहले ही बिल काट दिए हैं जबकि इन फर्मो को जीएसटी नंबर बाद में आवंटित हुए। भुगतान के समय बिना प्रधान के हस्ताक्षर के भी भुगतान कर दिए गए। निरीक्षण में मिली खामी के बाद अन्य पंचायतों में यह समीक्षा की जाएगी। प्रभारी डीपीआरओ एवं एएसडीएम राजकुमार मौर्य ने बताया कि अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरई कल्याणपुर में बीती 19 मई को एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत सचिव नम्रता यादव ने सीएम अवार्ड योजना के तहत मिले सरकारी बजट का समय पर उपयोग नहीं किया। साथ ही नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी सक्षम वित्तीय या प्रशासनिक अनुमति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.