जौनपुर, अप्रैल 30 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल बुधवार को जौनपुर पहुंचे। खुदौली गांव में ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी के यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लिए। उसके बाद राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल का निरीक्षण किया। उन्होने 10 साल से बंद पड़ी हैचरी को चालू करने के लिए राज्य सरकार के मंत्री से बात करने की बात कही। एसडीएम कुणाल गौरव समेत अन्य अधिकारियों से गूजरताल के बारे में जानकारी लेने के बाद दिशा निर्देश दिए। अचानक मौसम बिगड़ने पर उन्हें ईको पर्यटक स्थल देखने से पहले लौटना पड़ा।केंद्रीय राज्यमंत्री खुदौली गांव में ज्योतिषाचार्य डॉ.अवनीश विक्रम सिंह गुरूजी के यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि भारत मत्स्य पालन के क्षे...