लखनऊ, मार्च 15 -- कृष्णानगर थानाक्षेत्र के विजय नगर मानस नगर में आवासीय स्कूल के पास एक मकान में बनी परचून की दुकान में रविवार शाम आग लग गई। जिस वक्त आग लगी थी उस वक्त दुकान बंद थी। आग की सूचना पर आलमबाग फायर स्टेशन की एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।एलडीए कॉलोनी पराग रोड निवासी स्व भगवती प्रसाद श्रीवास्तव का मकान है। उनके मकान के एक दुकान बनी हुई है। जिसमें सुशीला सिंह किराए पर परचून की दुकान चलती हैं। सुशीला ने बताया कि रविवार शाम दुकान बंद थी। अचानक दुकान से धुआं निकलते हुए देखा गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते की दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग को देखकर आसपास के लोग आ गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच किसी ने दुकानदार और पुलिस कंट्रोल रूम पर आग की सूचना दी। आलमबाग फायर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.