मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद शहर के गायत्री मंदिर चौक पर जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया था, लेकिन कुछ ही माह बाद यह ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व जवानों की तैनाती भी की गई है। लेकिन, इसके बावजूद जाम की समस्या समाप्त नहीं हो पा रही है। नगर निगम की ओर से यहां ट्रैफिक सिग्नल तो लगा दिया गया था। लेकिन न तो रोड डिवाइडर का निर्माण कराया गया ना ही जेब्रा कॉसिंग आदि की व्यवस्था की गई। इसके कारण ट्रैफिक लाइट रेड होने पर सड़क के सभी लेन में वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। हालांकि अब यह ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहा। यहां लगने वाले जाम को हटाने के लिए मोतीझील किनारे बने फुटपाथ पर मछली बेच...