गोपालगंज, अप्रैल 14 -- कुचायकोट। एक संवाददाता लंबे समय से बंद पड़ी सासामूसा चीनी मिल का मंगलवार को अमेरिका से आए निवेशकों ने निरीक्षण किया। निवेशक शोएब मलिक और आदिल अशरफ ने मिल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए इसकी वर्तमान स्थिति और पुनरुद्धार की संभावनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान निवेशकों ने मिल की मशीनरी, भवन, गोदाम, बॉयलर सेक्शन और गन्ना क्रय केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों व स्थानीय लोगों से मिल की समस्याओं और संभावनाओं की जानकारी भी ली तथा मरम्मत व संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों पर चर्चा की। निवेशक शोएब मलिक ने कहा कि मिल क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के लिए आर्थिक आधार रही है। इसे फिर से चालू करने की पूरी संभावना है। आदिल अशरफ ने भी कहा कि मिल के चालू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.