पटना, मई 8 -- गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य में बंद चीनी मिल खोलने और नई चीनी मिलों के परिचालन के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि इसके लिए जरूरी कदम उठाएं। मंत्री ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करते हुए ये बातें कही। मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार, संयुक्त ईखायुक्त और अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने विभागीय योजनाओं और राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरोद्धार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.