मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- औराई। प्रयागचक गांव में चोरों ने बंद घर से 25 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी विमल कुमार राय ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब थी। उसे लेकर एक अप्रैल को सपरिवार मुजफ्फरपुर गए थे। रविवार रात घर लौटे तो ताला टूटा देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...