मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाने के कन्हौली विष्णुदत्तपुर राजपूत टोला निवासी नेहाल राज श्रीवास्तव के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें से सोना-चांदी के गहने ले गए। इस संबंध में उन्होंने मिठनपुरा थाने में 11 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वे एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पांच मार्च को पूर्णिया गए थे। नौ मार्च को उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...