साहिबगंज, मई 4 -- तीनपहाड़।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुरली सिमलढाब में बंद घर से लाखों रुपए के गहने सहित नगदी की चोरी कर ली गई है । मकान मालिक संजीव महतो(40) ने बताया कि बीते तीन मई को वे अपने पूरे परिवार के साथ शिवनारणपुर के देवरी गांव गए थे । चार मई को वापस लौट कर घर में दाखिल हुए तो देखा कि एक साइकिल गायब है । आंगन का दरवाजा टूटा है । बक्सा का भी ताला टूटा और घर का सामान बिखरा हुआ हैं। बक्से में रखे सोने-चांदी के करीब 1.20 लाख के गहने , 70 हजार रुपए नगद व दो गुल्लक में रखे 7,500 रुपए चोरी कर ली गई है। समाचार भेजे जाने तक इस मामले को लेकर तीनपहाड़ थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.