मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- कुढ़नी। फकुली के अरिजपुर में चोरों ने बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची फकुली पुलिस ने छानबीन की। मामले को लेकर गृहस्वामी प्रेम कुमार सिंह ने शनिवार को आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर आलमीरा, ट्रंक, बक्सा से करीब पचास हजार नकद के अलावा करीब चार भर सोना व दस भर चांदी के दो दर्जन से ऊपर आभूषण की चोरी कर ली। बताया कि परिवार के सभी लोग 30 मार्च को मोतिहारी गए हुए थे। ओपी प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...