मोतिहारी, अप्रैल 23 -- आदापुर।स्थानीय हरपुर थाना क्षेत्र के ऊंचीडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।मृतक की पहचान ऊंचीडीह गाँव निवासी हृदय पासवान (35) के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही नेपाल से मजदूरी कर घर लौटा था, लेकिन पिछले दो दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था। हरपुर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव फंदा से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी तीन बच्चों के साथ बेंगलुरु में मजदूरी करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...