धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद। वीर कुंवर सिंह नगर सरायढेला में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि दूसरी बार चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल वीर कुंवर सिंह नगर निवासी तेज नारायण सिंह पिछले डेढ़ महीने से अपने परिवार के इलाज के सिलसिले में गुजरात गए हुए हैं। उनके घर की देखरेख पड़ोसी सरोज कुमार सिंह कर रहे हैं। इसी दौरान 25 मार्च को चार-पांच बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और घर में लगे महंगे नल खोलकर चोरी कर फरार हो गए। बदमाशों की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के अगले दिन 26 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे बदमाश दोबारा उसी घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उस समय संजय कुमार सिंह घर में मौजूद थे। आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले...