बक्सर, मई 20 -- नावानगर। स्थानीय थाना के नोनफर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से बैट्री, इनवर्टर व चावल चुरा लिए हैं। इस संबंध में पीड़ित दिलीप कुमार द्वार अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि पिछले 7 मई को वह घर में ताल बंद कर आरा चला गया था। वापस आने पर देखा कि घर से बैट्री व इनवर्टर सहित चावल की चोरी कर ली गई है। चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कफ चोरी कर चोरी को घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर : बंद पड़े चार घरों में चोरी मामले की स्वान दस्ता टीम ने की जांच थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित से आवेदन प्राप्त होने पर उसकी जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाए...