बंद घर से नगदी और गहने चोरी
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद,अशेाक जैन। डबुआ थाना क्षेत्र की नबरंग कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नबरंग कॉलोनी निवासी विष्णु प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 31 मई को वह परिवार के साथ काम पर गया हुआ था। शाम को लौटने पर घर के दोनों कमरों का सामान बिखरा मिला और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। चोर बक्से में रखे 59 हजार रुपये, गद्दे के नीचे रखे 10 हजार रुपये, टाइटन घड़ी, पोती की चांदी की पायल और बहू की करीब 40 ग्राम चांदी की पायल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.