फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर संजय एंक्लेव स्थितएक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और करीब 13 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय एंक्लेव निवासी अंजू शुक्रवार दोपहर को अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर गईं थीं। शनिवार सुबह जब वह घर लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान फैला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी पुत्रवधू के सारे आभूषण चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- बंद घर से नगदी-आभूषण चोरी यह भी पढ़ें- मुंडन समारोह में गया था परिवार, पीछे से बेखौफ चोरों ने ज्वैलर के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...