गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 16 हजार नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बंद पड़े मकान से जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरीचोरी की जानकारी रांगामाटी निवासी धीरज कुमार भगत, पिता स्वर्गीय भूतनाथ भगत ने निमियाघाट थाना में मंगलवार को आवेदन देकर कहा है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ 26 मई को बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान 1 जून को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- बंद घर में लाखों की चोरी, 12 लाख की...