छपरा, फरवरी 22 -- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी करते युवक की तस्वीर बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बंद घर से दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा नकद की चोरी कर ली गयी है। घटना थानाक्षेत्र के कन्हौली मनोहर में हुई। घटना की प्राथमिकी गृह स्वामी उमाशंकर प्रसाद ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर बंद कर शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब घर लौटा तब देखा कि घर के सामने रखे आलू से भरे बोरे गायब थे। घर के अंदर गया तब खिड़की टूटी थी। कमरे में रखे पीड़ित की बेटी की पर्स से सोने की अंगूठी, कानबाली, चांदी की सीकरी तथा 12700 रुपये नकद गायब थे। इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ साथ पुलिस को भी दी। जब सीसीटीवी देखा गया तब चोरी करते पैगम्बरपुर के एक युवक की तस्वीर साफ साफ देखी गयी। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.