छपरा, मई 2 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के धनुपुर गांव में बंद घर से लाखों रुपये मूल्य की जेवर सहित कई आवश्यक समानों की चोरी कर ली गयी। इस सम्बंध में पीड़ित महिला सोनी ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर में ताला बंद कर मायके गई हुई थी।
घटना का विवरण बीते 30 अप्रैल को पड़ोसी ने फोन पर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। यह खबर मिलते ही पीड़िता अपने घर पहुंची, जहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गई। घर का ताला टूटा हुआ था। घर के बाहर खड़ी स्कूटी,रसोई से गैस सिलेंडर सहित लाखों रुपये मूल्य की जेवर गायब था। इसके अलावें जरूरी डॉक्यूमेंट भी चोर अपने साथ ले गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती दल मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।
अन्य घटनाएँ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.