पाकुड़, जून 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला के महेशपुर थानान्तर्गत दमदमा स्थित एक घर में चोरी की घटना मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा घटना की सत्यापन एवं जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के मुरारोई थाना क्षेत्र के बालीआरा निवासी अलाउद्दीन शेख के इस घटना में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर छापेमारी कर महेशपुर थाना क्षेत्र के कांसादिग्घी के पास अलाउद्दीन शेख को पकड़ लिया गया एवं उसकी तलाशी लेने पर उनके पास से नगद 4,000 रूपया बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- चोरी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल अलाउद्दीन शेख ने बताया कि दो जून रात्रि दमदमा स्थित रियाजुद्दीन...