मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोचहां गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने बंद घर से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर मुजफ्फरपुर से पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अजीजपुर नाका प्रभारी एएसआई प्रेमचंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले को लेकर गृहस्वामी शिशिर कुमार ने रविवार को सरैया थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर रात घर के पीछे से दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.