रांची, मार्च 12 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शंकर चौक के समीप बंद घर में लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 7.28 लाख रुपये नगद सहित करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवर और बर्तन चोरी किए गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 61 हजार 500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से घटनास्थल के आसपास के मोबाइल डाटा और लोकेशन की जांच की। इसी आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए तीन लोगों...