बंद घर में लाखों की चोरी, 12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
बोकारो, जून 2 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र के टांडमोहनपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, टांडमोहनपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ नए मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वे अपने परिवार के साथ पुराने आवास कुर्मीडीह गए हुए थे। इसी दौरान सुनसान पड़े घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी मंगलवार सुबह जब सोनू कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.