पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा पंचायत के बाघी गांव स्थित बहलेवा टोला में रविवार की रात में शंकर भुइयां के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 5 हजार रुपए नगद सहित लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। ग्रामीण एवं अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया परंतु आग बुझने तक तक घर में रखा हुआ नकद और सभी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पंचायत की मुखिया महेंद्र सोनी ने बताया कि शंकर भुइयां की पत्नी उर्मिला देवी के अनुसार सास बुधनी कुवंर इस घर में रहती थी। रविवार की रात में बेटा-बहू के कहने पर घर बंद कर के कुछ दूरी पर स्थित उनके पास सोने चली गई थी। करीब 11 बजे अचानक घर से आग की लपटें उठने लगी। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। माम...