रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में प्रॉपर्टी डीलर के बंद घर में चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आनंद विहार वार्ड एक निवासी प्रॉपर्टी डिलर प्रबल जौहरी (सनी) पुत्र उमेश जौहरी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर गए हुए थे। 24 जनवरी को पड़ोसियों से सूचना दी कि उनकी छत पर सामान बिखरा हुआ है। इस पर वह 25 जनवरी को घर पहुंचे तो देखा कि घर से सोने चांदी के लाखों के जेवर समेत सामान चोरी हो गया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...