आगरा, मई 28 -- सदर क्षेत्र के सेवला सराय नगला परसौती में बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाली, तीन पायल, एक टीका, एक अंगूठी, एक कंदौनी और 370 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल शर्मा निवासी सरवन नगर और सनी उर्फ चेला निवासी नगला बझेरा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं उनके साथी सूरज उर्फ बनवारी निवासी सरवन नगर और इमरान उर्फ भोला निवासी नगला परसौती की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी राहुल पर पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...