अंबेडकर नगर, जून 13 -- जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के स्थानीय थाना क्षेत्र के मदुआना गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग पांच लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता गृहस्वामिनी ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मदुआना गांव निवासी संजय की पत्नी मीरा अपने घर पर तीन बच्चों के साथ रहती है। उसके पति संजय सऊदी अरब में नौकरी करता है। बताया जाता है कि मीरा की आलापुर थाना क्षेत्र के मंडप गांव निवासिनी बहन की लड़की की शादी बीते सात जून को थी। जिसमें शरीक होने के लिए मीरा अपने तीन बच्चों के साथ गई थी। शादी से वापस आने के बाद मीरा नौ जून को फिर बहन के घर मंडप गई थी। मंडप से मीरा जब शुक्रवार को वापस घर आई तो उसके घर का ताला ट...