बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी
पूर्णिया, जून 19 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित बनिया पट्टी गांव में अज्ञात चोरों ने एक आर्मी जवान के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 17 जून की देर रात की बताई जा रही है। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर हरियाणा में कार्यरत आर्मी जवान रविशंकर यादव के छोटे भाई रमेश कुमार ने केनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने घर में सो गए थे। यह भी पढ़ें- बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी उनके बड़े भाई का घर बंद था और साफ-सफाई के कारण उसके दरवाजे पर बाहर से जंजीर लगाई गई थी। गुरुवार सुबह घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.