औरंगाबाद, मई 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरुआं तिवारी मुहल्ला स्थित मंटू हॉस्पिटल के पीछे एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के जेवरात और 13 नई साड़ियां चोरी कर लीं। मामले में गृहस्वामी उपेंद्र कुमार द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार उपेंद्र कुमार अपनी पुत्री के डिग्री सर्टिफिकेट के कार्य से मध्य प्रदेश के सतना गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिहाड़ी स्थित घर गई थीं। घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे और छत के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। जब गृहस्वामी वापस लौटे तो घर के चारों कमरे और किचन के ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हि...