सीवान, फरवरी 3 -- सीवान,नगर प्रतिधि। नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ला स्थित गली नंबर 11 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गया हुआ था। लौटने पर घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और आलमीरा टूटी हुई थी। बता दें कि मोहल्ले के निवासी उमा प्रसाद सोनी के मकान में उनके तीन पुत्र राजा सोनी, धर्मेंद्र सोनी और संतोष सोनी रहते हैं। घटना के संबंध में राजा सोनी ने बताया कि रविवार को वे पूरे परिवार के साथ छपरा में अपनी भगिनी के सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को अमरपाली एक्सप्रेस से जब वे सीवान लौटकर अपने घर पहुंचे और मुख्य दरवाजा खोला तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। पहले उन्हें लगा कि शायद बिल्ली के कारण स...