मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु इलाके में चोरों ने शनिवार को एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर जेवरात, नकद और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर गृहस्वामी ने दरवाजा टूटा देखा तो अंदर जाकर जांच की। जहां सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कई सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत सदर थाना को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...